पिछले टैब पर लौटें,
बिना ढूँढे।
किसी दूसरे पेज पर एक जानकारी देखी, अब वापस अपना काम करना है। TabBack के साथ एक शॉर्टकट आपको Safari के पिछले टैब पर लौटा देता है। उतना ही आसान, जितना Mac पर ऐप बदलना।
देखें कैसे काम करता है
अभी जो पेज देख रहे थे, वह रहा।
हाल में इस्तेमाल किए गए टैब पहले दिखते हैं। पूरे टैब बार में ढूँढने के बजाय प्रीव्यू देखकर सही पेज चुन लें।
हर दिन थोड़ा आसान
टैब ढूँढने में कम समय। काम पर ज़्यादा ध्यान।
छोटी-छोटी सुविधाएँ, जो Safari में पेज बदलना आसान बनाती हैं।
अभी इस्तेमाल किया, तो सबसे पहले दिखेगा
TabBack टैब को आखिरी बार इस्तेमाल करने के क्रम में दिखाता है। बार में उनकी जगह याद रखने की ज़रूरत नहीं।
दो पेजों के बीच आना-जाना आसान
एक शॉर्टकट दबाएँ और पिछले टैब पर लौट आएँ। दो पेजों की तुलना करने या लिखते समय किसी जानकारी की पुष्टि करने में आसानी होती है।
अपनी पसंद की कुंजियाँ चुनें
जो कीबोर्ड शॉर्टकट सुविधाजनक लगे, वही सेट करें। TabBack के लिए Control-Tab भी चुन सकते हैं।
आगे निकल गए? एक कदम पीछे।
उल्टी दिशा वाले शॉर्टकट से वापस आ जाएँ। सभी टैब दोबारा देखने की ज़रूरत नहीं।
पहले पहचानें, फिर पेज बदलें
पेज के प्रीव्यू और वेबसाइट के आइकॉन से मिलते-जुलते नाम वाले टैब भी पहचानना आसान है।
सब कुछ आपके Mac पर ही
न ट्रैकिंग, न इस्तेमाल का विश्लेषण। TabBack आपके देखे गए पेजों की जानकारी कहीं नहीं भेजता।
App Store पर समीक्षाएँ
इस्तेमाल करने वालों की ज़ुबानी।
जानें, TabBack के साथ उनका अनुभव कैसा रहा।
इतना आसान, फिर भी इतना काम का। समय भी बचता है और झंझट भी।
petehl
ऑस्ट्रेलिया का App Store
आख़िरकार Safari में काम करने वाला एक्सटेंशन मिल गया। अब इसके बिना काम नहीं चलता!
Wilsoncelf
ब्राज़ील का App Store
पिछले अपडेट के बाद तो यह ज़रूरी हो गया है!
M.James
अमेरिका का App Store
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यह Safari के अपने शॉर्टकट से कैसे अलग है?
Safari के शॉर्टकट टैब बार में बाएँ या दाएँ जाते हैं। TabBack इस्तेमाल के क्रम में चलता है, इसलिए सबसे पहले वही टैब दिखाता है जिसे आपने अभी छोड़ा है।
क्या मैं Control-Tab इस्तेमाल कर सकता हूँ?
हाँ। Control-Tab को हाल में इस्तेमाल किए गए टैब के बीच जाने के लिए सेट कर सकते हैं। Safari का अगले टैब वाला डिफ़ॉल्ट शॉर्टकट रखना हो, तो कोई दूसरा संयोजन चुनें।
क्या यह Safari की कई विंडो के साथ काम करता है?
हाँ। हर विंडो अपने टैब के इस्तेमाल का क्रम अलग से याद रखती है। TabBack उसी विंडो के टैब बदलता है जिस पर आप अभी काम कर रहे हैं।
क्या यह टैब समूहों और प्रोफ़ाइल के साथ काम करता है?
TabBack मौजूदा टैब समूह के अंदर टैब बदलता है। Safari प्रोफ़ाइल इस्तेमाल करते हैं, तो हर उस प्रोफ़ाइल में एक्सटेंशन अलग से चालू करें जहाँ इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं।
वेबसाइट ऐक्सेस की अनुमति क्यों चाहिए?
Safari को यह अनुमति चाहिए ताकि TabBack पहचान सके कि कौन-सा टैब खुला है और पेज के प्रीव्यू बना सके। यह जानकारी आपके Mac पर प्रोसेस होती है।
क्या TabBack मेरी ब्राउज़िंग का डेटा इकट्ठा करता है?
नहीं। TabBack आपके देखे गए पेजों की जानकारी न इकट्ठा करता है, न कहीं भेजता है। अधिक जानकारी के लिए गोपनीयता नीति पढ़ें।
अपने Safari को थोड़ा और आसान बनाएँ।
TabBack डाउनलोड करें, शॉर्टकट सेट करें और पिछले टैब पर बिना ढूँढे लौट आएँ।