सेटअप
Safari में सेटिंग्स > एक्सटेंशन खोलें। TabBack चालू करें, फिर “हर वेबसाइट पर हमेशा अनुमति दें” पर क्लिक करें।
Safari को यह अनुमति चाहिए ताकि TabBack पहचान सके कि कौन-सा टैब खुला है और पेज के प्रीव्यू बना सके। यह जानकारी आपके Mac पर प्रोसेस होती है। न ट्रैकिंग, न इस्तेमाल का विश्लेषण। TabBack आपके देखे गए पेजों की जानकारी कहीं नहीं भेजता।
TabBack सेटिंग्स खोलें, फिर अपना शॉर्टकट सेट करें।
अगर शॉर्टकट काम नहीं करता, तो TabBack के चलते समय Safari को रीस्टार्ट करें। फिर Safari के चलते समय TabBack को रीस्टार्ट करें।
उपयोग
- पिछले टैब पर लौटने के लिए शॉर्टकट को एक बार दबाएँ।
- मॉडिफ़ायर की दबाए रखें और दूसरी की बार-बार दबाकर उससे पहले के टैब चुनें। (⌃, ⌥, ⌘)
- उल्टी दिशा वाले शॉर्टकट से वापस आ जाएँ। सभी टैब दोबारा देखने की ज़रूरत नहीं।
- टैब बदलना रद्द करने के लिए Esc दबाएँ।
- TabBack की विंडो में मनचाहे टैब पर क्लिक करके भी उसे चुन सकते हैं।